Home > खेल > हॉकी > सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप : कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब सेमीफाइनल में

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप : कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब सेमीफाइनल में

हॉकी कर्नाटक, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी हरियाणा और हॉकी पंजाब शनिवार को अपने-अपने क्वार्टर-फाइनल मैच जीतकर 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के सेमी-फाइनल में पहुँच गए हैं।

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप : कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा और पंजाब सेमीफाइनल में
X

चेन्नई । हॉकी कर्नाटक, हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हॉकी हरियाणा और हॉकी पंजाब शनिवार को अपने-अपने क्वार्टर-फाइनल मैच जीतकर 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 के सेमी-फाइनल में पहुँच गए हैं।

कर्नाटक ने झारखंड को हराया:

पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने झारखंड को 4-1 से हराया। कर्नाटक ने कप्तान गौड़ा शेशे (23') और लिखित बीएम (32') के गोल की मदद से शुरू से ही खेल पर नियंत्रण बना लिया। झारखंड के लिए दिलबर बारला (39') ने गोल कर टीम को वापसी दिलाने की कोशिश की, हालांकि कर्नाटक के हरीश मुतगर (46', 49') ने दो गोल कर अपनी टीम को 4-1 से जीत दिला दी।

तमिलनाडु ने रोमांचक वापसी करते हुए जीत दर्ज की:

दूसरे क्वार्टरफाइनल मैच में हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 3-2 हराया। मनीष साहनी (27') और सुनील यादव (30') ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके उत्तर प्रदेश हॉकी को दो गोल की बढ़त दिला दी, लेकिन इसके बाद हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु ने दूसरे हाफ में जोरदार प्रदर्शन किया, पहला जे. कविन किशोर (33') ने गोल करके स्कोर 2-1 किया और फिर कप्तान जे जोशुआ बेनेडिक्ट वेस्ली (52', 59') ने दो गोल करके अपनी टीम को 3-2 से जीत दिला दी।

पेनल्टी शूटआउट में हॉकी हरियाणा ने दर्ज की जीत:

तीसरे क्वार्टरफाइनल मैच में निर्धारित समय की समाप्ति पर खेल 2-2 से बराबर होने के बाद हॉकी हरियाणा ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर संजय (8', 15') ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हॉकी हरियाणा को बढ़त दिलाई, लेकिन हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने कप्तान और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास (22') और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड शिलानंद लाकड़ा (43') के गोल के जरिए जवाब दिया। । पेनल्टी शूटआउट की सडेन डेथ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड अभिषेक ने स्कोर किया और हॉकी हरियाणा की जीत पक्की कर दी।

हॉकी पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की:

आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच में पंजाब ने मणिपुर को 4-2 से शिकस्त दी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह (31', 51') ने फिर से उदाहरण पेश करते हुए पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल किया। स्कोरशीट में उनके साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड सुखजीत सिंह (20') और प्रदीप सिंह (6') शामिल हुए। मणिपुर ने अपने कप्तान चिंगलेनसाना (36') सिंह और ऋषि युमनाम (45') के माध्यम से दो गोल किए। अंत में पंजान ने 4-2 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में 27 नवंबर को हरियाणा का सामना हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु से और दिन के दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक का सामना पंजाब से होगा।

Updated : 25 Nov 2023 4:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Bhopal

Madhya Swadesh Bhopal Web Desk


Next Story
Top