Home > खेल > क्रिकेट > अनुष्का-विराट के घर 2021 में आने वाला है नन्हा मेहमान, फैन्स को दी गुड न्यूज

अनुष्का-विराट के घर 2021 में आने वाला है नन्हा मेहमान, फैन्स को दी गुड न्यूज

अनुष्का-विराट के घर 2021 में आने वाला है नन्हा मेहमान, फैन्स को दी गुड न्यूज
X

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए बताया है कि जनवरी 2021 में उनके घर जल्दी ही किरकारियां गूंजने वाली हैं। विराट ने पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और फिर, हम तीन थे, जनवरी 2021 में आ रहा है।' विराट कोहली इस समय आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंचे हुए हैं, जबकि अनुष्का शर्मा मुंबई में ही हैं। विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के कप्तान हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। हालांकि अब अभिनेत्री ने खुद ही इसकी घोषणा कर दी है।

विराट ने इस गुड-न्यूज को शेयर करते हुए जो फोटो लगाई है, उसमें अनुष्का शर्मा का बेबी-बंप नजर आ रहा है। अनुष्का शर्मा ने भी विराट जैसा ट्वीट कर फैन्स से गुड-न्यूज शेयर की है। अनुष्का और विराट ने लंबे समय डेट करने के बाद 2017 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2013 में एक शैंपू ऐड के दौरान हुई थी।

ऐड शूट के बाद दोनों कई बार साथ देखे गए, दोनों ने मुश्किल समय में एक-दूसरे का हाथ हमेशा थामे रखा। विराट खुद कई बार कह चुके हैं कि अनुष्का ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया है और वो अपनी सफलताओं की क्रेडिट भी अनुष्का को देने से नहीं चूकते हैं।


Updated : 13 April 2024 1:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top