Home > खेल > क्रिकेट > यूएई में अर्जुन तेंदुलकर ने फ्लॉन्ट की अपनी फिट बॉडी, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी

यूएई में अर्जुन तेंदुलकर ने फ्लॉन्ट की अपनी फिट बॉडी, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी

यूएई में अर्जुन तेंदुलकर ने फ्लॉन्ट की अपनी फिट बॉडी, सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी
X

नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस समय यूएई में हैं और मुंबई इंडियंस टीम के साथ होने की वजह से काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। 2020 आईपीएल ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर का नाम शामिल नहीं था। इसके बावजूद वो मुंबई इंडियंस टीम के साथ युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। हाल ही में अर्जुन अपनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड रहे थे। इस फोटो में अर्जुन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के संग पूल में मस्ती करते नजर आए थे जिस पर लोगों ने उन पर निशाना साधा था। अब अर्जुन ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी फिट बॉडी दिखाते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसमें अर्जुन काफी फिट नजर आ रहे हैं साथ ही उनके सिक्स पैक एब्स भी नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

My favourite lift #trapbardeadlift

A post shared by Arjun Tendulkar (@arjuntendulkar24) on



ऐसा माना जा रहा है हर फ्रेंचाइजी टीम अपने साथ कुछ नेट गेंदबाजों को यूएई ले गई है और इस लिस्ट में अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के लिए अर्जुन नेट पर गेंदबाजी कर रहे हैं। अर्जुन को हालांकि अभी तक आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2020 के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों को एसओपी सौंपा है, इसके मुताबिक अगर टीम को किसी खिलाड़ी को रिप्लेस करने की जरूरत पड़ती है, तो वो यूएई में मौजूद क्रिकेटर से उसे रिप्लेस कर सकता है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस टीम को जरूरत पड़ती है तो वो अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन में मैदान पर उतार सकती है।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर नेशनल टीम में डेब्यू करने से पहले ही कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। वो कभी अपनी ऑलराउंडर परफॉर्मेंस तो कभी विराट कोहली को नेट प्रैक्टिस करवाकर अर्जुन तेंदुलकर चर्चा में आ चुके हैं। बिहार कूच ट्रॉफी, मुंबई लीग टी20 जैसे कई टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। अर्जुन नेशनल टीम में आने के लिए खुद को मेहनत के साथ तैयार कर रहे हैं।

Updated : 17 Sep 2020 6:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top