Home > धर्म > महाशिवरात्रि 8 मार्च को शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी

महाशिवरात्रि 8 मार्च को शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी

महाशिवरात्रि 8 मार्च को शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी
X

ग्वालियर। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च को महाशिवरात्रि शिव और सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी। वहीं महाशिवरात्रि महावर्प को लेकर मंदिर आदि में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव शादी के बंधन में बंधे थे। इसलिए इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

महाशिवरात्रि पर बनेंगे दुर्लभ योग:-

इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है, क्योंकि इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 38 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। शिव योग 8 मार्च को सुबह 08 बजकर 40 मिनट से 9 मार्च को रात्रि 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। सिद्ध योग 9 मार्च को रात्रि 12 बजकर 46 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त:-

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 8 मार्च को रात में 9 बजकर 57 मिनट पर होगा और अगले दिन यानी 9 मार्च को 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी। हालांकि, भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व प्रदोष काल में होता है, इसलिए 8 मार्च को ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का निशिता मुहूर्त देर रात 12 बजकर 7 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। निशिता पूजा का समय 9 मार्च को सुबह 12 बजकर 12 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। महाशिवरात्रि के दिन पूरे दिन व्रत रखने के बाद अगले दिन यानी 9 मार्च को पारण किया जाएगा। इस दिन पारण के लिए शुभ मुहुर्त सुबह 06 बजकर 37 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर है।

पहर के अनुसार पूजा का समय:-

रात्रि पहला प्रहर पूजा समय शाम 6 बजकर 29 मिनट से रात 9 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 9 मार्च को सुबह 12 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 9 मार्च सुबह 3 बजकर 40 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

25 मार्च को मनेगी होली:-

ज्योतिषाचार्य एचसी जैन के अनुसार 06 मार्च बुधवार को फाल्गुन कृष्ण एकादशी विजया एकादशी के रूप में मनाई जाएगी। 08 मार्च शुक्रवार को शिव योग में इस बार महाशिवरात्रि धूमधाम से मनेगी क्योंकि महाशिवरात्रि पर्व के चारो पहरों का पूजन इस बार त्रियोदशी युक्त चतुर्दशी में शिव योग में 08 मार्च को होगा। इसी क्रम में 12 मार्च मंगलवार को फुलेरा दोज है जिसे लोकाचार में विवाह के लिए बसंत पंचमी जैसा अबूझ मुहूर्त मानते हैं। 17 मार्च रविवार से होलाष्टक प्रारंभ होंगे जो 25 मार्च तक रहेंगे। 24 मार्च रविवार को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को धुलैंडी का पर्व मनाया जाएगा।

Updated : 27 Feb 2024 1:30 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top