Home > धर्म > जीवन-मंत्र > पद्मा (परिवर्तिनी) एकादशी पर करें यह उपाय मिलेगा लाभ

पद्मा (परिवर्तिनी) एकादशी पर करें यह उपाय मिलेगा लाभ

पद्मा (परिवर्तिनी) एकादशी पर करें यह उपाय मिलेगा लाभ
X

नई दिल्ली/स्वदेश वेब डेस्क। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। धर्म ग्रंथों में इसे पद्मा (परिवर्तिनी) एकादशी कहा गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए यदि कुछ उपाय किए जाएं तो उनके साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है और उपाय करने वाले की हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी के अनुसार, इसका यज्ञ करने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन रूप की पूजा की जाती है।

पाना चाहते हैं लक्ष्मीजी की कृपा तो करें इनमें से कोई 1 उपाय

-धन लाभ के लिए पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें। इससे आपको फायदा हो सकता है।

-एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करें। इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं।

-पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी की सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा का केसर मिले दूध से अभिषेक करें।

-एकादशी पर भगवान विष्णु को खीर का भोग अवश्य लगाएं।इसमें तुलसी के पत्ते भी डालें। इससे घर में शांति बनी रहती है।

-पद्मा-परिवर्तिनी एकादशी पर तुलसी की माला से ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र जप करते समय पवित्रता का पूरा ध्यान रखें।

-एकादशी पर पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें। बाद में ये सभी चीजें गरीबों को दान कर दें।

-पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। एकादशी पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है।

-एकादशी पर दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे धन लाभ होता है।

-एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में पीले फूल अवश्य अर्पित करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Updated : 20 Sep 2018 11:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top