Home > धर्म > चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत

चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत

चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
X

नई दिल्ली। देश भर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं घरों की छतों पर देर तक चांद का इंतजार कर रही थीं। चांद के निकलते ही पत्नियों ने पतियों को देखकर अपना व्रत तोड़ा। दिल्ली में रात 8 बजे के बाद चांद निकला।

बता दें कि इस त्योहार पर पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी इस दिन निर्जला उपवास रखती हैं। सुहागिन महिलाएं रात को चांद देखने के बाद ही व्रत तोड़ती हैं। महिलाएं पूजा की थाल लेकर इंतजार कर रही थीं और चांद निकलने के बाद उन्होंने चलनी की ओट में उसका दीदार किया फिर अर्घ्य देकर और पति के हाथों पानी पीकर व्रत तोड़ा। पहले यह त्योहार कुछ राज्यों तक ही सीमित था, लेकिन अब देश के कई राज्यों में मनाया जाने लगा है। हर वर्ग की महिलाएं इस त्योहार को मनाती हैं ताकि उनके पति को लंबी उम्र मिले।

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश से बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें महिलाएं अपने पति के साथ इस व्रत का समापन कर रही हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें साझा कीं।



Updated : 17 Oct 2019 3:04 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top