Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > राहुल गांधी के इस्तीफे देने पर प्रियंका गांधी ने ये कहा...

राहुल गांधी के इस्तीफे देने पर प्रियंका गांधी ने ये कहा...

राहुल गांधी के इस्तीफे देने पर प्रियंका गांधी ने ये कहा...
X

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार सुबह उनकी बहन और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बडी प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि राहुल गांधी ने इस्तीफा देकर हिम्मत दिखाई है, ऐसा करने की क्षमता कुछ ही लोगों में पाई जाती है। मैं उनके निर्णय का दिल से सम्मान करती हूं। आपको बताते जाए कि राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल गांधी ने 23 मई को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही इस्तीफा देने की पेशकश करने के बाद पार्टी लगातार उन्हें मनाने में लगी हुई थी। लेकिन वे अपनी बात पर अडिग रहे। राहुल गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर चार पेज का पत्र लिखते हुए अपने इस्तीफे की बात सार्वजनिक कर दी।

Updated : 4 July 2019 8:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top