Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > शाहीन बाग में फायर कर बोला, हिंदुओं की चलेगी

शाहीन बाग में फायर कर बोला, हिंदुओं की चलेगी

शाहीन बाग में फायर कर बोला, हिंदुओं की चलेगी
X

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को हिरासत में लिया है। बता दें कि ये वही इलाका है जहां पर संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर लोग एक महीने से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं। दिल्ली डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने शाहीन बाग में गोलीबारी की घटना पर कहा कि शख्स ने हवाई फायरिंग किया था। पुलिस ने तुरंत दबोच लिया और उसे पकड़ लिया। शाहीन बाग इलाके में फायरिंग करने वाला शख्स ने अपना नाम कपिल गुर्जर बताया है और दल्लूपुरा गाँव (नोएडा की सीमा के पास) निवासी बताया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक निकाले जा रहे मार्च में गुरुवार दोपहर एक आरोपी ने गोली चला दी। हमला करने से पहले आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई फेसबुक लाइव किए। इसमें एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा कि खेल खत्म।

युवक ने गोली चलाने से पहले फेसबुक पर कई लाइव किए और इसके अलावा अपनी प्रोफाइल पर लिखा, 'शाहीन भाग, खेल खत्म'। एक अन्य पोस्ट में शख्स ने दोस्तों को लिखा कि उसे कॉल न करें। प्रदर्शन के दौरान गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से एक छात्र के घायल हो गया है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामिया में गोलीबारी की घटना कुछ सेकेंड में हुई और इससे पहले की पुलिस कोई प्रतिक्रिया कर पाती उस व्यक्ति ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। दिल्ली पुलिस का यह बयान तब आया जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने दिल्ली पुलिस की आलोचना की और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि बल के जवान मूक दर्शक बने रहे।

विशेष पुलिस आयुक्त(खुफिया) प्रवीर रंजन ने कहा,'' जब तक पुलिस कुछ समझ पाती व्यक्ति गोली चला चुका था। यह महज कुछ सेकेंड में हुआ। जांच चल रही है। मामला अपराध शाखा को भेज दिया गया है। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या वह व्यक्ति नाबालिग है।

Updated : 1 Feb 2020 3:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top