Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > दिल्ली में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा की मांग अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर बने नहीं रह सकते। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए

दिल्ली में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आम आदमी पार्टी के खिलाफ किया प्रदर्शन
X

नईदिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा भी प्रदर्शन कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का इस्तीफा मांग रहे हैं। पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर है बावजूद इसके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उग्र विरोध देखा गया। वहीं भाजपा सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने एक-एक कर सभी को हिरासत में लिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। भीड़ को बसों में भरकर रवाना किया गया।




दिल्ली में अलग-अलग जगह बीजेपी के कार्यकर्ता हाथों में झंडे पोस्टर बैनर लिए प्रदर्शन करते नजर आए। इसके अलावा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दक्षिणी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी और मनोज तिवारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के पद पर बने नहीं रह सकते। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग -

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी देश की राजधानी में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा के द्वारा भी लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में दिल्ली भाजपा प्रदेश के तमाम नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया है।हर्षवर्धन सिंह, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अनिल वाजेपीय, अभय वर्मा समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी जमकर नारेबाजी की और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, अगर उनके अंदर जरा भी शर्म बची है तो क्योंकि जिस तरह से उन्होंने एक के बाद एक शराब की बोतल खरीदी और दिल्ली को बर्बाद किया है उससे वो जेल जाने वाले हैं।

Updated : 26 March 2024 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top