Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > 31 वर्ष बाद मंदसौर पहुंची साध्वी ऋतंभरा, भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन

31 वर्ष बाद मंदसौर पहुंची साध्वी ऋतंभरा, भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन

31 वर्ष बाद मंदसौर पहुंची साध्वी ऋतंभरा, भगवान पशुपतिनाथ के किए दर्शन
X

मंदसौर। अंतरराष्ट्रीय संत साध्वी ऋतंभरा शुक्रवार को सुबह 7 बजे साध्वी ऋतंभरा मंदसौर पहुंची। यहां उनका 31 वर्ष बाद आगमन हुआ है। मंदसौर आते ही सबसे पहले साध्वी सांसद सुधीर गुप्ता के निवास स्थान पर पहुंची, जहां पर साध्वी जी पदरावणी हुई। जिसके बाद वाहन रैली के रूप में साध्वी ऋतंभरा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची, जहां पर पशुपतिनाथ के दर्शन कर अभिषेक किया। इसके बाद मंदिर परिसर में साध्वी ऋतंभरा के प्रवचन हुए।

साध्वी वृंदावन में बन रहे मां भगवती के मंदिर के लिए समर्पण राशी के लिए आई थी। साध्वी ने करीब 9 घंटे मंदसौर में बिताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा पशुपतिनाथ का अभिषेक करते हुए अद्भुत रोमांच हुआ। लोगों को जातियों-पार्टियों से ऊपर उठकर समाज को एकजुट कर राष्ट्र को सर्वोपरी मनाना चाहिए। हालांकि साध्वी ऋतंभरा के कद के लिहाज से धर्मसभा में आमजन नहीं उमड पायें वहीं कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता के सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें विधायक यशपालसिंह सिसौदिया की दूरी आमजनों में चर्चा का विषय बनी रही। धर्मसभा के पश्चात् साध्वी ऋतंभरा मंदसौर नगर के पांच धनाढ्य उद्योगपतियों नगर सेठों के निवास स्थान पर भी पहुंची थी जहां पर साध्वी जी की पदरावणी हुई।

Updated : 29 April 2022 2:24 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top