Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > I.N.D.I.A गठबंधन का खजुराहो सीट पर बड़ा फैसला, फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को दिया समर्थन

I.N.D.I.A गठबंधन का खजुराहो सीट पर बड़ा फैसला, फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को दिया समर्थन

कांग्रेस ने मप्र में सपा के साथ गठबंधन किया है।जिसके तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ दी थी।

I.N.D.I.A गठबंधन का खजुराहो सीट पर बड़ा फैसला, फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को दिया समर्थन
X

खजुराहो। मप्र की खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडी गठबंधन ने फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट आईएनडीआईए ग्रुप के सहयोगी सपा के लिए छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया। अब इस सीट पर इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार फॉरवर्ड ब्लॉक के आर बी प्रजापति होंगे।

मीरा यादव का नामांकन निरस्त

बता दें कि कांग्रेस ने मप्र में सपा के साथ गठबंधन किया है। जिसके तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ दी थी। सपा ने इस सीट पर मीरा यादव को टिकट दिया था। उनका नामांकन पत्र त्रुटी के कारण निरस्त हो गया था। इसके बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरबी प्रजापति को समर्थन देने का पत्र जारी किया। अब कांग्रेस ने भी इसकी घोषणा की है।

Updated : 15 April 2024 2:05 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top