Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > सतना में हुआ भीषण हादसा, 07 की मौत, 05 घायल , मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

सतना में हुआ भीषण हादसा, 07 की मौत, 05 घायल , मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

सतना में हुआ भीषण हादसा, 07 की मौत, 05 घायल , मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
X

सतना। शहर में कल रात एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार डम्पर और बोलेरो में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जिसमें 03 महिला, 03 पुरुष और 01 बच्चा शामिल है। जबकि 05 लोग गंभीर से घायल हुए है। सभी घायलों को ईलाज के लिए रीवा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रीवा का एक विश्वकर्मा परिवार पन्ना में शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।सभी लोग बोलेरो द्वारा वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान रेरुआ मोड़ में अचानक एक तेज रफ्तार डंपर सामने आ गया जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह से क्षग्रिस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

इस हादसे में बोलेरो सवार 03 महिला, 03 पुरुष और 01 बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। डायल-100 टीम ने लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार में 10 लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के थे। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है साथ ही कार्रवाई जारी है।

सीएम ने जताया दुःख -

सतना में हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना पर दुःख जताते हुए मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा "सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"




मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुए भीषण सडक़ हादसे की घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृ

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है कि 'सतना के नागौद में हुई सडक़ दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Updated : 12 Oct 2021 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top