Home > राज्य > मध्यप्रदेश > अन्य > ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को दिया झटका, चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष समेत 3 पार्षदों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को दिया झटका, चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष समेत 3 पार्षदों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
कांग्रेस के लिए वोटिंग से पहले गुना लोकसभा सीट पर बड़ा झटका माना जा रहा है।
स्वदेश डेस्क | 22 April 2024 1:14 PM GMT
X
X
अशोकनगर। मप्र में लोकसभा चुनाव के बीच दल-बदल का दौर जारी है। रोजाना बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली ने भाजपा की सदस्यता ली। सिंधिया ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
दशरथ कोली को पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते है। उनके अध्यक्ष के साथ ही तीन पार्षदों समेत 10 नेताओं ने भी कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Updated : 22 April 2024 1:15 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire