Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > AIMIM विधायक वारिस पठान का इंदौर में विरोध, युवक ने मुंह पर पोती कालिख, देखें वीडियो
AIMIM विधायक वारिस पठान का इंदौर में विरोध, युवक ने मुंह पर पोती कालिख, देखें वीडियो
स्वदेश डेस्क | 1 Feb 2022 11:45 AM GMT
X
X
इंदौर। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान का आज इंदौर पहुंचने पर जमकर विरोध हुआ। खजराना दरगाह पहुंचे विधायक वारिस पठान का विरोध करते हुए युवक ने विधायक के मुंह पर कालिख पोत दी।
जानकारी के अनुसार, ये घटना उस समय हुई जब वारिस पठान दरगाह से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने आगे बढ़कर पठान का मुंह काला कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसके बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नही आई हैं।
गौरतलब है कि वारिस पठान ने 2 साल पहले एक विवादित बयान दिया था। जिसका इंदौर पहुंचने पर भारी विरोध हुआ। उन्होंने अपने बयान में कहा था की हम 15 करोड मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी है।
Updated : 2 Feb 2022 10:16 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire