Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > मप्रः सीएम मोहन यादव ने अपना ओएसडी बदला, देर रात पांच आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

मप्रः सीएम मोहन यादव ने अपना ओएसडी बदला, देर रात पांच आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ओएडी को बदला गया है।

मप्रः सीएम मोहन यादव ने अपना ओएसडी बदला, देर रात पांच आईएएस और 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
X

-आरके हिंगणकर बने मुख्यमंत्री के ओएसडी

भोपाल । राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सोमवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ओएडी को बदला गया है। अंशुमान सिंह की इंदौर ग्रामीण के आईजी आरके हिंगणकर को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है, जबकि अंशुमन सिंह को आईजी कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटाया

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार देर रात आदेश जारी कर पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें श्योपुर कलेक्टर संजय कुमार को हटाया गया है। उन्हें दतिया में कलेक्टर रहते तीन वर्ष होने पर विधानसभा चुनाव के पहले श्योपुर कलेक्टर पदस्थ किया था। वे अब मंत्रालय में अपर सचिव होंगे। श्योपुर कलेक्टर पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। इसका अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टर अनुज कुमार रोहतगी को दिया है।


वहीं, वाणिज्यिक कर आयुक्त लोकेश कुमार जाटव को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि उनके स्थान पर स्वतंत्र कुमार सिंह को वाणिज्यिक कर आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ उन्हें वित्त विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा खनिज निगम के प्रबंध संचालक राजीव रंजन मीना को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है, जबकि पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग के अपर सचिव अनुराग चौधरी को खनिज निगम के प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ ही उन्हें प्रशासन एवं खनिकर्म, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्मी भोपाल संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अरविंद सक्सेना की जिम्मेदारी पांच दिन में ही बदली

वहीं, गृह विभाग ने सोमवार देर रात आदेश जारी कर 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें झाबुआ और निवाड़ी के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि छिंदवाड़ा और बैतूल में पुलिस अधीक्षक के रिक्त पदों पर पदस्थापना की गई है। पांच दिन पहले अपर आयुक्त परिवहन के पद से हटाए गए अरविंद सक्सेना को पुलिस मुख्यालय में आईजी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन बनाया गया है। उनकी जगह मुख्यमंत्री के ओएसडी अंशुमन सिंह आईजी कानून व्यवस्था और 2006 बैच के आईपीएस आरके हिंगणकर की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, आईजी रेल एमएस सिकरवार को आईजी रीवा जोन, इंदौर ग्रामीण रेंज के आईजी आके हिंगणकर को ओएसडी मुख्यमंत्री पदस्थ किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री के ओएसडी अंशुमन सिंह को आईजी कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय और आईजी पुलिस मुख्यालय अरविंद कुमार सक्सेना को आईजी ग्वालियर रेंज पदस्थ किया गया है। वहीं, झाबुआ एसपी अगम जैन को 25वीं वाहिनी बिसबल भोपाल में सेनानी नियुक्त गया है, जबकि निवाड़ी एसपी अंकित जायसवाल को नीमच एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 25वीं वाहिनी बिसबल भोपाल के सेनानी निश्छल झारिया को बैतूल एसपी, पुलिस मुख्यालय में आईजी मनीष खत्री को छिंदवाड़ा एसपी और भोपाल के पुलिस उपायुक्त पदम विलोचन शुक्ला को झाबुआ एसपी नियुक्त किया गया है।

Updated : 20 Feb 2024 7:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Web News

Web News


Next Story
Top