Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > इंदौर में कलेक्टर का सख्त एक्शन, नकल शाखा में पैसे माँगने वाली क्लर्क को किया सस्पेंड

इंदौर में कलेक्टर का सख्त एक्शन, नकल शाखा में पैसे माँगने वाली क्लर्क को किया सस्पेंड

इंदौर में कलेक्टर का सख्त एक्शन, नकल शाखा में पैसे माँगने वाली क्लर्क को किया सस्पेंड
X

इंदौर।भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा रुख रहेगा। इस बात को प्रत्यक्ष रूप देते हुए बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट इन्दौर के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को रेखा पाटिल को कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने के लिए आदेशित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की अनुचित मांग की जा रही है। यह कृत्य शासन एवं प्रशासन के नैतिक दायित्वों के प्रतिकूल है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत रेखा पाटिल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

Updated : 17 Jan 2024 1:41 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top