युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, कारणों का नहीं लगा सुराग
स्वदेश डेस्क | 6 Sep 2020 1:00 AM GMT
X
X
ग्वालियर, न.सं.। पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में युवक ने आतमहत्या करने के इरादे से जहर निगल लिया। हालत बिगडऩे पर उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसे दम तोड़ दिया। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुरानी छावनी में रहने वाले राजू पुत्र अरविंद बाथम 17 वर्ष ने बुधवार दोपहर के समय जहर निगल लिया। जब उसकी हालत बिगडऩे लगी तो युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। अचानक राजू ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की है फिलहाल परिजनों ने पुलिस को भी नहीं बताया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Updated : 13 April 2024 1:00 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire