Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन मनेंगी

इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन मनेंगी

चार दिन का होगा दीपोत्सव

इस बार छोटी और बड़ी दीपावली एक ही दिन मनेंगी
X

ग्वालियर, न.सं.। वर्ष 2020 में अद्भुद घटनाएं घट रही हैं, जिनके बारे में शायद कभी सोचा ही नहीं गया हैं। इस वर्ष अधिकमास का महीना बढऩे के कारण दीपावली का त्यौहार एक माह देरी से चल रहा है। इसमें एक खास बात यह और भी है कि इस वर्ष छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली एक ही दिन मनाई जाएगी। छोटी दीपावली सुबह तो बड़ी दीपावली शाम को मनेगी। इस बार का दीपोत्सव पांच दिन का ना होते हुए चार दिन का ही होगा।

ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार दीपावली का त्यौहार पंच महोत्सव होता है लेकिन इस बार पांच दिन का न होते हुए चार दिन का महोत्सव होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि 13 नवंबर को धन त्रयोदशी (धनतेरस) से दीप पर्व का शुभारंभ होगा जो 16 नवंबर को भाई दूज के दिन संपन्न होगा। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सामान्यत: दीप पर्व कालीन तिथियों में ही मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद एक घड़ी अधिक तक अमावस्या तिथि रहे उस दिन दीपावली मनाई जाती है। इस वर्ष 13 नवंबर धनतेरस के दिन दोपहर 2.18 के बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी और अमावस्या प्रारंभ होगी जो 15 को सुबह 10.37 तक रहेगी। इसलिए 14 नवंबर को महालक्ष्मी का पूजन होगा और दीपावली मनेगी। 15 नवंबर को सुबह 10.37 के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव के आयोजन होंगे। 16 नवंबर को प्रतिपदा सुबह 7.06 तक है, उसके बाद द्वितीय तिथि प्रारंभ होगी। इस वर्ष दीप पर्व पांच नहीं चार दिन का ही होगा।

द्वितीय तिथि का हो रहा है छय

ज्योतिषाचार्य के अनुसार पंचांग गणना में इस बार द्वितीय तिथि का क्षय हो रहा है। इसके अनुसार दीप पर्व में रूप चौदस सुबह (छोटी दीपावली) तो महालक्ष्मी पूजन शाम को किया जा सकेगा। पूर्व में भी इसी तरह दीप उत्सव मनाए जा चुके हैं। 13 नवंबर को प्रदोषकाल में धनतेरस एवं दीप दान शिवरात्रि का प्रदोष के पर्व के साथ धनवंतरी जयंती भी मनाई जाएगी। रूप चौदस चतुर्दशी का पर्व अरुणोदयम से पूर्व मनाया जाएगा। 14 नवंबर महालक्ष्मी पूजन के समय स्वाति नक्षत्र सौभाग्य योग तुला राशि का चंद्रमा तुला राशि का सूर्य धनु राशि के गुरु में होगा।

ऐसे मनेंगे त्यौहार

- 13 नवंबर को धनतेरस।

- 14 नवंबर को छोटी और बड़ी दीपावली

- 15 नवंबर को गोवर्धन पूजा

- 16 नवंबर को भाई दूज

Updated : 25 Sep 2020 1:00 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top