Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > राजा मानसिंह तोमर विश्विद्यालय में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

राजा मानसिंह तोमर विश्विद्यालय में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

राजा मानसिंह तोमर विश्विद्यालय में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
X

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कत्थक नृत्य विभाग द्वारा फेसबुकलाइव के माध्यम से "श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव" मनाया गया | जिसमें विभाग के सभी छात्र छात्राओं ने अपनी भागीदारी निभाई |

इस महोत्सव में पहली प्रस्तुति एम. ए. (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्रा पूजा कुशवाहा ने " कस्तूरी तिलकं, नमामि कृष्णा पर दी। दूसरी प्रस्तुति एम.ए. (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्रा दीप्ति रावत ने दी। जिसके बोल " विनती सुनिए नाथ हमारी", ताल- कहरवा, राग- मधुर सारंग रहा | तीसरी प्रस्तुति एम. ए. (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्रा पूजा मांडिल ने दी। पूजा ने भजन प्रस्तुत किया जिसके बोल- " वृंदावन के कुंज भवन में नाचत गिरधारी" रहे |चतुर्थ एवं पंचम प्रस्तुति छात्रा चंचल कुमारी एवं एम.पी.ए. ( द्वितीय सेमेस्टर) की छात्रा ने दी।

छठवीं म.पी.ए. ( द्वितीय सेमेस्टर) की छात्रा संदीप तिवारी शर्मा ने दी जिसमें उन्होंने सांस्कृतिक गीत राग - "हंसध्वनि "मे जिसके बोल- " जा तोसे नहीं बोलूं कन्हैया ",रहे जिसके अंतर्गत ताल तीन ताल मे एक कवित्य प्रस्तुत किया जिसके बोल- ' मुरली की धुन सुन आई राधे रहे। सातवीं प्रस्तुति ने छात्रा रजनी दुबे ने दी। राजनी ने राधा कृष्ण के रास का गीत में वर्णन किया | अंतिम प्रस्तुति पूजा मांडिल और पूजा कुशवाह ने "मधुराष्टकम्" गीत की प्रस्तुति दी। जिसके बोल "अधरम मधुरम वदनम मधुरम... रहे। उन्होंने इस गीत के माध्यम से भगवान कृष्ण के बालस्वरूप, राधा कृष्ण की छवि का वर्णन किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना झा ने की। कार्यक्रम के डॉ झा ने कुलपति शिव शेखर शुक्ला एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया |

Updated : 12 Oct 2021 11:11 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top