Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को आएंगे ग्वालियर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को आएंगे ग्वालियर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग
स्वदेश डेस्क | 2 Feb 2022 5:35 PM GMT
X
X
ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चार से छह फरवरी तक ग्वालियर चंबल के प्रवास पर आ रहे हैं। वह चार फरवरी को सुबह 11 बजे गतिमान एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन आएंगे। इसके बाद दतिया, करैरा, पिछोर क्षेत्र मेंं जाने के बाद पांच फरवरी को सुबह 9.30 बजे ग्वालियर पूर्व एवं ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा के बूथ विस्तारक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। एक बजे मंहगांव के बाद 4.30 बजे मुरैना पहुँचेंगे।
इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया छह फरवरी को चेम्बर में सुबह 11 बजे सर्व वैश्य सम्मेलन में भाग लेने के बाद 12 बजे केन्द्रीय बजट पर चर्चा के बाद पत्रकार वार्ता लेंगे। दोपहर 1.45 बजे सिरोल जिला पंचायत भवन का उद्घाटन, दोपहर 2.45 बजे कारगिल शहीद नरेन्द्र सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद चार बजे नई दिल्ली रवाना होंगे।
Updated : 2 Feb 2022 5:35 PM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire