Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > MPPSC: आयोग बैकलॉग खत्म करने की तैयारी में, सभी परीक्षाएं होंगी तय समय सीमा में

MPPSC: आयोग बैकलॉग खत्म करने की तैयारी में, सभी परीक्षाएं होंगी तय समय सीमा में

मप्र लोक सेवा आयोग ने पेंडिंग राज्य सेवा परीक्षाओं के तमाम बैकलॉग को खत्म करने पर काम शुरू कर दिया है।

MPPSC: आयोग बैकलॉग खत्म करने की तैयारी में, सभी परीक्षाएं होंगी तय समय सीमा में
X

ग्वालियर। मप्र लोक सेवा आयोग ने पेंडिंग राज्य सेवा परीक्षाओं के तमाम बैकलॉग को खत्म करने पर काम शुरू कर दिया है। इनमें राज्य सेवा परीक्षा 2019 के इंटरव्यू कराने से लेकर 2020 की नियुक्तियां, 2021 और 2022 की मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू और 2023 की नई भर्तियों का विज्ञापन जल्द ही जारी करेगा। सभी परीक्षाएं समय से कराने की मंशा से काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी सारे इंटरव्यू और चयन सूची 87-13 प्रतिशत को लेकर तैयार किए गए तय फॉर्मूले के आधार पर ही आयोजित करेगा। 2021 की मुख्य परीक्षा इसी माह में और 2022 की मुख्य परीक्षा इसी साल मे आयोजित होनी है। जिसका रिजल्ट तय समय सीमा में दिया जाएगा। 2019 के इंटरव्यू की तारीख आ चुकी है। 2020 की फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी कर चुके हैं।

यह रहेगा परीक्षाओं का शेड्यूल-

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021 - 17 से 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। 30 अगस्त तक रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है। सितंबर अंत या अक्टूबर की शुरूआत में इंटरव्यू भी आयोजित हो जाएंगे। अक्टूबर अंत तक फाइनल चयन सूची भी जारी हो जाएगी। इस परीक्षा से कुल 283 पद भरे जाएंगे।

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 - 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट भी जारी हो जाएगा। दिसंबर अंत तक इंटरव्यू की तारीख आ जाएगी। 21 मई को राज्य सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 हो चुकी है। इसमें कुल 442 पद हैं। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आना है बाकी |

राज्य सेवा परीक्षा 2019 - फाइनल इंटरव्यू 9 अगस्त से आयोजित करेगा। यह महीनेभर से भी ज्यादा समय तक चलेंगे। ओबीसी आरक्षण का मामला हाई कोर्ट में लंबित होने के कारण पीएससी ने दो भागों में अभ्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया है। मुख्य भाग में 1460 तथा प्रावधिक भाग में 523 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित किए गए हैं। इसमें कुल 571 पद हैं।

राज्य सेवा परीक्षा 2020 - फाइनल चयन सूची आ चुकी है। अब शासन स्तर पर अफसरों की नियुक्तियां होना है। 87 प्रतिशत पदों के हिसाब से कुल 260 में से 221 पदों की चयन सूची आई है। बाकी 13 फीसदी के लिए 39 पदों पर कोर्ट के फैसले के बाद चयन सूची जारी होगी। पीएससी ने फरवरी में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। 27 अप्रैल से 19 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

राज्य सेवा परीक्षा 2023 - इस साल 31 दिसंबर से पहले इसका विज्ञापन जारी हो जाएगा। फरवरी या मार्च 2024 में परीक्षा आयोजित करा सकता है।

Updated : 5 July 2023 1:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top