Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > महारैली निकालकर घर-घर पहुंचाए जाएंगे महावीर के संदेश

महारैली निकालकर घर-घर पहुंचाए जाएंगे महावीर के संदेश

पहली बार वर्चुअल महावीर संदेश महारैली 13 दिसम्बर को

महारैली निकालकर घर-घर पहुंचाए जाएंगे महावीर के संदेश
X

ग्वालियर, न.सं.। जैन समाज के स्वर्णिम इतिहास में पहली बार भारतीय जैन मिलन द्वारा पूरे भारतवर्ष में जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर महावीर भगवान के 2547 निर्वाण वर्ष पर उनके संदेशों को घर-घर पहुँचने के लिए ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर संदेश महारैली रविवार 13 दिसम्बर को रात्रि 7.30 से 09 बजे ऑललाइन होगी। इस महारैली का लाइव प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब एवं जिनवाणी टीवी पर किया जाएगा। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि ऐतिहासिक वर्चुअल महावीर सन्देश महारैली पूरे देशभर के जैन समाज ग्वालियर संभाग के 12 से 82 वर्ष के एक लाख किशोर, युवा, महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग सम्मिलित होंगे। वहीं भगवान महावीर के संदेशों को घर-घर पहुँचाने के लिए जैन मिलन के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान महावीर के चित्र एवं उनके संदेशों की पुस्तिका घर-घर पहुँचायी जाएगी। सभी जैन मंदिर एवं स्थानकों में फ्लैक्स, बैनर लगाए जा रहे हैं। सभी नगरों में भगवान महावीर के संदेशों के होर्डिंग बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। इस महारैली को भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन एवं रितुराज मेरठ संबोधित करेंगे।

Updated : 12 Oct 2021 11:15 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top