Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > कसेरा ओली में दादागिरी से तोड़ा गया शामिलाती दरवाजा, निगम जेडओ - पुलिस ने नहीं की कार्यवाई

कसेरा ओली में दादागिरी से तोड़ा गया शामिलाती दरवाजा, निगम जेडओ - पुलिस ने नहीं की कार्यवाई

कसेरा ओली में दादागिरी से तोड़ा गया शामिलाती दरवाजा, निगम जेडओ - पुलिस ने नहीं की कार्यवाई
X

ग्वालियर। सराफा बाजार से लगे कसेरा ओली में दादागिरी की दम पर शामिलती मकान पर कब्जा करने की नीयत से उसके दरवाजे को तोड़ने के लिए असामाजिक तत्वों को बुलाया गया।इसकी शिकायत पुलिस और नगर निगम से की गई। नगर निगम के मदाखलत और क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे, किंतु बिना कार्रवाई किए वापस लौट आए। इसे यह माना जा रहा है कि पुलिस और निगम अधिकारियों की देखरेख में कब्जे कराए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कसेरा ओली में अशोक अग्रवाल और राजेश गुप्ता सहित कुछ अन्य लोगों का पुराना शामिलाती मकान है। इसमें से सचिन अग्रवाल ने अपना हिस्सा किन्हीं गुप्ता बंधुओं को बेच दिया है। यह मकान 100 साल से भी अधिक पुराना है, इनके द्वारा मंगलवार को अचानक कुछ असामाजिक तत्वों को लाकर शामिलाती दरवाजे की तुड़ाई की जाने लगी। जबकि उनका हिस्सा इस और है ही नहीं। शिकायतकर्ता अशोक अग्रवाल के मुताबिक सचिन अग्रवाल राजेश गुप्ता एवं विशाल द्वारा दादागिरी की दम पर दरवाजा चौड़ाकर वहां कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।इसके ठीक ऊपर वह और उनका परिवार निवास करते हैं। दरवाजे की तोड़फोड़ से ऊपर का मकान कभी भी धराशायी हो सकता है। इसकी शिकायत अशोक अग्रवाल द्वारा निगमायुक्त, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 15 और कोतवाली थाना पुलिस को लिखित में की गई है।इस शिकायत पर जेडओ कार्यालय के टाइमकीपर धर्मेंद्र शर्मा और मदाखलत के कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे किंतु कब्जाधारियों से हाय हेलो के बाद बैरंग लौट आए।जेडओ वेदप्रकाश निरंजन का कहना है कि हम पर दबाव है, आप यह कार्रवाई पुलिस से कराएं। वहीं कोतवाली थाना प्रभारी विवेक अस्थाना का कहना है कि पार्टी स्टे क्यों नहीं ले आती। फिर बोले कि किसी भी असामाजिक तत्व को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।

Updated : 12 Nov 2019 9:39 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top