Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > प्रदेश में व्यक्ति नहीं भाजपा की विचारधारा है चुनौती : दिग्विजय सिंह

प्रदेश में व्यक्ति नहीं भाजपा की विचारधारा है चुनौती : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में की संगठन की बैठक

प्रदेश में व्यक्ति नहीं भाजपा की विचारधारा है चुनौती : दिग्विजय सिंह
X

ग्वालियर। प्रदेश के आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल संभाग में जीत हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती है पार्टी ने सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने के लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी कडी में आज पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज ग्वालियर में विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।


दिग्विजय सिंह ने कहा की प्रदेश में व्यक्ति नहीं भाजपा की विचारधारा है चुनौती। भाजपा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहाैल पैदा कर महंगाई, बेराेजगारी से लाेगाें का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। वर्तमान में प्रदेश में एंटी माफिया मुहिम के तहत ताेड़फाेड़ की कार्रवाई चेहरा और मजहब देखकर की जा रही है। निर्दाेषाें के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। कांग्रेसियाें पर अत्याचार और दमन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की सरकार की इस दमनकारी नीति के जवाब देने के लिए कमलनाथ ने एक कमेटी गठित की है। ये कमेटी प्रदेश में जहां भी किसी कांग्रेसी या सामान्यजन पर काेई अत्याचार या दमनपूर्ण कार्रवाई हाेगी, वहां पहुंचकर विराेध करेगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सबसे ज्यादा केस दतिया में दर्ज किए गए है।ऐसे में इस आंदाेलन का शंखनाद दतिया से ही किया जाएगा। यहां पर आमसभा करके आंदाेलन की शुरुआत की जाएगी।

Updated : 9 May 2022 12:30 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top