चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने स्व. रेनू गंगवाल की पुण्यतिथि मनाई
स्वदेश डेस्क | 26 July 2020 1:00 AM GMT
X
X
ग्वालियर, न.सं.। आज से एक वर्ष पूर्व चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल की पत्नी रेनू गंगवाल का एक सडक़ हादसे में निधन हो गया था। शनिवार को उनकी प्रथम पुण्य तिथि महावीर भवन में मनाई गई। जैन महिला परिषद की केन्द्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अंगूरी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव सेवा का कार्य हो या फिर समाज सेवा का कार्य रेनू गंगवाल हमेशा आगे रहती थीं। मानव सेवा करने का उनमे अटूट जज्बा था। इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगवाल, निर्मल कुमार जैन, प्रशांत गंगवाल, विकास गंगवाल, ललित जैन, संगीता बडज़ात्या, विनीता पाटोदी एवं रेखा पाटोदी आदि उपस्थित थे।संचालन अंजू गंगवाल एवं आभार विकास गंगवाल ने व्यक्त किया।
Updated : 26 July 2020 1:00 AM GMT
Tags: #Gwalior #Death #Anniversary
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire