Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > वृद्धा की हत्या में नया खुलासा : देवरानी के साथ जेठानी ने भी वृद्धा को डंडों से था पीटा, मौत

वृद्धा की हत्या में नया खुलासा : देवरानी के साथ जेठानी ने भी वृद्धा को डंडों से था पीटा, मौत

Murder
X

गाजियाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या

ग्वालियर। आंतरी थाना पुलिस ने वृद्धा मुन्नीबाई की हत्या के मामले में नया खुलासा किया है। वृद्धा को छोटी बहू चंदा के साथ उसकी जेठानी सावित्री ने भी डंडों से जमकर पीटा था। जिस समय देवरानी जेठानी मारपीट कर रही थीं उस समय छोटी बहू के परिजन मौके पर ही मौजूद थे। मारपीट से घायल सास ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया था। जैसे ही पुलिस को बड़ी बहू का मारपीट का वीडियो मिला उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतका का बड़ा बेटा अभी फरार है। उसकी भूमिका की पुलिस जांच कर रही है।

7 मार्च को ग्राम पीपरीपुरा निवासी वृद्धा मुन्नीबाई को मारपीट में गंभीर रुप से घायल होने पर चिकित्सालय में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उक्त प्रकरण में पुत्रवधू चंदा उसके पिता अमरसिंह व भाई विजय व अजय को पुलिस ने आरोपी बनाया था। बीते रोज पुलिस ने दतिया से अमरसिंह व उसके बेटे अजय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि मुन्नीबाई की मारपीट उसकी छोटी बहू चंदा उसके पिता अमरसिंह व भाई विजय अजय ने की थी, लेकिन पुलिस के पास एक वीडियो पहुंचा है जिसमें चंंदा के साथ उसकी जेठानी सावित्री मुन्नीबाई की डंडों से मारपीट कर रही थी। सावित्री के वीडियो सामने आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि घटना वाले दिन चंदा अपने पिता अरमसिंह व भाई विजय अजय के साथ दहेज का सामान वापस मांगने आई थी। लेकिन घर पर कोई नहींं होने पर उसने बाद में आने की बात चंदा व उसके पिता से कही थी। मना करने पर चंदा का सास मुन्नीबाई से विवाद होने पर मारपीट हो गई। तभी चंदा की जेठानी सावित्री व उसका पति धर्मेन्द्र आ गए। देवरानी जेठानी ने मिलकर सास की डंडों से जमकर मारपीट कर दी थी। वीडियो में सावित्री का सहयोग उसका पति धर्मेन्द्र के अलावा चंदा व उसका परिवार कर रहा था। जिस समय मुन्नीबाई के साथ मारपीट की घटना हुई पूरा गांव भी मौजूद था लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस अब सावित्री से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

दो वर्ष पहले पीटने पर कर दिया था अलग

आंतरी थाना प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दो वर्ष पहले मुन्नीबाई की सावित्री ने मारपीट कर दी थी। उस समय सावित्री को मुन्नीबाई ने अलग कर दिया था। बाद में छोटे बेटे रवि का मुन्नीबाई ने चंदा से विवाह कर दिया। चंदा और सावित्री में अच्छा बातचीत होने लगी थी। देवरानी जेठानी के बीच मेल मिलाप बढ़ता देख सास मुन्नीबाई विरोध करने लगी थी। चंदा को अपने परिजनों को घर में परेशान करने की बात बताना पड़ी थी और फिर जब वह लोग आए तो विवाद बढऩे पर झगड़ा हो गया था।

इनका कहना है

मुन्नीबाई की हत्या के मामले में एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसकी बड़ी बहू सावित्री डंडों से पीट रही है। सावित्री को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाउ पुलिस उसका नाम आरोपियों में बढ़ा सकती है।

निरंजन शर्मा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

Updated : 15 April 2024 7:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top