निगम ने मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला को हटाया
स्वदेश डेस्क | 3 Dec 2020 2:51 PM GMT
X
X
ग्वालियर। शहर में चल रहे एंटी माफिया अभियान के बीच निगम में बड़ी प्रशसंनिक सर्जरी की गई है। ग्वालियर पूर्व एवं दक्षिण विधान सभा क्षेत्रों में निगम एवं प्रशासन द्वारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में अहम भूमिका निभाने वाले क्षेत्रीय मदाखलत अधिकारी शशिकांत शुक्ला को उनके दायत्वो से मुक्त कर दिया गया है।
एंटी माफिया अभियान के तहत हो रही कार्यवाही के बीच हुई इस प्रशासनिक सर्जरी का मुख्य कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है की कुछ समय पहले मदाखलत अधिकारी के खिलाफ सफाई कर्मियों ने विरोध जताया था। उसी मामले पर संज्ञान लेते हुए ये कार्यवाही की गई है। शशिकांत शुक्ला के स्थान पर सतपाल सिंह चौहान को ग्वालियर दाक्षिण एवं पूर्व का भार सौंपा गया है।
Updated : 12 Oct 2021 11:09 AM GMT
Tags: #Gwalior #Mp #GMC #Municipalcorporation
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire