Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > शासकीय भूमि बेचने वाले कॉलोनाइजरों पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

शासकीय भूमि बेचने वाले कॉलोनाइजरों पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

शासकीय भूमि बेचने वाले कॉलोनाइजरों पर अब होगी बड़ी कार्रवाई
X
फाइल फोटो : फूटी कॉलोनी

ग्वालियर। कलेक्टर ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उसे बेचने वाले कॉलोनाइजरों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई की जायेगी। दरअसल, कलेक्टर शनिवार को राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए।


कलेक्टर अनुराग चौधरी ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। शासकीय भूमि पर पक्के निर्माण कर निवास करने वालों को भी नोटिस जारी कर बेदखल की कार्रवाई की जाए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि राजस्व न्यायालयों के माध्यम से पारित किए गए आदेशों का शतप्रतिशत अमल भी सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ न्यायालयों का निरीक्षण कर राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों के अमल की भी समीक्षा करें। राजस्व न्यायालय के पारित आदेशों का अमल करने के साथ-साथ शासकीय दस्तावेजों में उसे अंकित करना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर नाराजगी जताते हुए राजस्व अधिकारियों को राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए। राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित राजस्व अधिकारी के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। (हि.स.)

Updated : 25 Aug 2019 9:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top