Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ऑटो रिक्शा चालक संघ की घोषित कार्यकारिणी निरस्त

ऑटो रिक्शा चालक संघ की घोषित कार्यकारिणी निरस्त

ऑटो रिक्शा चालक संघ की घोषित कार्यकारिणी निरस्त
X

ग्वालियर, न.सं.। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध ऑटो रिक्शा चालक संघ ग्वालियर के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह किरार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि विगत दिवस ऑटो रिक्शा चालक संघ ग्वालियर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। जिसमें संजीव भदौरिया को अध्यक्ष एवं उमाशंकर चौरसिया को महामंत्री घोषित किया गया था। पंजीयक व्यवसायिक संघ भोपाल द्वारा इस कार्यकारिणी को निरस्त कर दिया गया है। साथ ही एक 7 सदस्यीय समिति बनाई गई है। जिसमें संयोजक भूदयाल शर्मा सदस्य अशोक शुक्ला, रामसिया गौड, बन्टी जाटव, सुरेश शाक्य और राकेश गुप्ता को पंजीयक भोपाल द्वारा मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को पंजीबद्ध की गई कार्यकारिणी को निरस्त कराने के लिए महावीर सिंह किरार द्वारा भारतीय मजदूर संघ के जिला, प्रदेश नेतृत्व एवं पंजीयक कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप पंजीकृत की गई सूची पंजीयक के द्वारा निरस्त कर दी गई है। महावीर सिंह किरार ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक संघ की जो कार्यकारिणी बनी थी, उसके लिए चुनाव ही नहीं हुए थे। अपनी मर्जी से अपने चहेतों को पदों का आवंटन किया गया जो कि अनुचित है।

Updated : 23 Aug 2020 1:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top