Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > साइंस फेस्टिवल को केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित, कहा- वैज्ञानिक प्रयोगों को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार

साइंस फेस्टिवल को केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित, कहा- वैज्ञानिक प्रयोगों को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार

साइंस फेस्टिवल को केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित, कहा- वैज्ञानिक प्रयोगों को बढ़ावा दे रही केंद्र सरकार
X

भोपाल। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और भू- विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि झीलों की नगरी में विज्ञान महोत्सव हो रहा है। ड्रोन को लेकर नियम बनाया गया था कि ड्रोन का ट्रायल करना है तो आईआईटी में करना होगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद 16 ऐसे नियम खत्म किए गए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ना केवल वैज्ञानिक कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि निरंतर नए-नए प्रयोगों को बढ़ावा भी दे रही है।

केन्द्रीय मंत्री सिंह शनिवार को भोपाल में शुरू हुए 8वें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में मुख्यमंत्री चौहान और केन्द्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। यह महोत्सव 24 जनवरी तक चलेगा।

मध्य प्रदेश में स्टार्ट अप का सबसे बड़ा क्षेत्र कृषि क्षेत्र -

केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कभी कमी नहीं रही है। लोगों में क्षमता और जज्बा भी कम नहीं था। लेकिन शायद तब उस प्रकार अनुकूलता का वातावरण नहीं था। अब वातावरण बदला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षा के सिस्टम में बदलाव किया, अब शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकल्प है। स्टार्टअप को लेकर बदलाव किए, मध्य प्रदेश में स्टार्ट अप का सबसे बड़ा क्षेत्र कृषि है। महिला वैज्ञानिकों की ओर से बहुत बदलाव हो रहे हैं। महिलाएं नए-नए इनोवेशन कर रही हैं।



Updated : 21 Jan 2023 9:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top