Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों के लिए यह अस्तित्व का सवाल : दिग्विजय सिंह

महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों के लिए यह अस्तित्व का सवाल : दिग्विजय सिंह

महाराष्ट्र में तीनों पार्टियों के लिए यह अस्तित्व का सवाल : दिग्विजय सिंह
X

भोपाल। महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को कांग्रेस ने जनादेश के साथ विश्वासघात बताया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने खुद की पार्टी, शिवसेना और एनसीपी से सड़क पर उतरकर अपनी ताकत दिखाने की अपील की है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, 'शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को अपनी ताकत जमीन पर दिखा कर सड़क पर उतरना चाहिए। देखते हैं मुंबई और महाराष्ट्र की जनता किस के साथ है? तीनों पार्टियों के लिए यह अस्तित्व का सवाल है। विशेष कर उद्धव और ठाकरे परिवार के लिए यह प्रतिष्ठा का प्रश्न है।' एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय ने सुप्रीम कोर्ट से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने लिखा, 'संयोग से माननीय CJI भी महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल भी वह रहे हैं। उनके रहते हुए यदि उनके समक्ष सप्रीम कोर्ट में यह संविधान उल्लंघन का प्रकरण आता है तो क्या वह अपना संविधान की शपथ का धर्म निभाएंगे? मुझे विश्वास है, वह निभाएंगे।'

यही नहीं, दिग्विजय ने अपनी ट्वीट में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी कई सवाल किए हैं। ट्वीट में उन्होंने लिखा, महाराष्ट्र के राज्यपाल महोदय से मेरे कुछ बुनियादी प्रश्न हैं, क्या राज्यपाल को एनसीपी द्वारा समर्थन का कोई पत्र मिला है? सामान्य रूप से राज्यपाल को NCP के अध्यक्ष जयंत पाटिल का विधायकों के हस्ताक्षरित सहित पत्र मिलने के बाद ही शपथ के लिए आमंत्रित करना चाहिए था। यदि नहीं किया है तो क्या महामहिम राज्यपाल जी ने संविधान का उल्लंघन नहीं किया है?



Updated : 25 Nov 2019 11:26 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top