Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में तेज हुई प्री मानसून गतिविधि, 10 जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में तेज हुई प्री मानसून गतिविधि, 10 जिलों में हो सकती है बारिश

प्रदेश में तेज हुई प्री मानसून गतिविधि, 10 जिलों में हो सकती है बारिश
X

भोपाल। देशभर में मानसून सक्रिय हो रहा है। मप्र में भी प्री मानसून की गतिविधि तेज हो गई है जिसके चलते प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी मानसूनी हलचत तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके बढऩे के साथ ही मध्य प्रदेश में दो दिशाओं से मानसून के प्रवेश करने की संभावना बढ़ गई है। उधर मौजूदा स्थिति में वातावरण में लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ तेज बैछारें पडऩे के आसार जताई है।

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए है। वहीं वीकेंड में कोरोना कर्फ्यू लागू होने की वजह से प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने के अपील की है। मौसम विभाग ने इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो भी रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में मप्र में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन आसपास बने सिस्टम के कारण लगातार नमी मिल रही है। पंजाब पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। हरियाणा और उससे लगे राजस्थान पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। कर्नाटक कोस्ट पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण महाराष्ट्र तट से लेकर दक्षिण केरल तक औसत समुद्र तल पर एक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में 10-11 जून को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके आगे बढऩे के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून को और ऊर्जा मिलेगी।

इन जिलों में बारिश के आसार -

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी भोपाल सहित होशंगाबाद ,ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग, सागर संभाग और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के तेज बौछारें पडऩे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के चलते आज सुबह से ही राजधानी भोपाल में बादल छाए हुए हैं।

20 जून तक पहुंच सकता है मानसून -

केरल सहित दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 जून तक मध्य प्रदेश में भी मानसून दस्तक दे देगा। ऐसे में प्रदेश में प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में स्थानों पर बारिश हुई है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम राजस्थान में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। जिससे एमपी में भी बारिश के आसार बने है। फिलहाल मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Updated : 12 Oct 2021 10:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top