Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > 48 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद, 1 लोकसभा और 3 विधानसभाओं पर मतदान जारी

48 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद, 1 लोकसभा और 3 विधानसभाओं पर मतदान जारी

48 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद, 1 लोकसभा और 3 विधानसभाओं पर मतदान जारी
X

भोपाल।प्रदेश की तीन विधानसभा पृथ्वीपुर, रैगांव, जोबट और एक लोकसभा सीट खंडवा पर मतदान जारी है। सुबह 7 बजे मतदान केन्द्रों पर लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई हैं और मतदाताओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शुरूआती दो घंटे में चारों क्षेत्रों में औसतन 13 फीसदी के करीब मतदान हो चुका है।

प्रदेश के चारों उप निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को पहले उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह 5.30 बजे मॉकपॉल हुआ। इसके बाद सुबह 7.00 बजे से वोटिंग शुरू हुई। मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी के करीब मतदान होने की जानकारी मिली है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश की चारों सीटों पर 26 लाख 50 हजार मतदाता अपने मतदाधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चारों क्षेत्रों में 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

मतदाता संख्या -

खण्डवा संसदीय क्षेत्र में 19 लाख 68 हजार 805, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 98 हजार 542, रैगांव (अजा) में 2 लाख 7 हजार 443, जोबट (अजजा) में 2 लाख 75 हजार 214 मतदाता हैं। इस प्रकार कुल 26 लाख 50 हजार 4 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जायेगा।

कुल 48 उम्मीदवार मैदान में -

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने बताया कि प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट के साथ तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें खंडवा संसदीय क्षेत्र में 16 उम्मीदवार, पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से 10, रैगांव विधानसभा क्षेत्र से 16 और जोबट विधानसभा क्षेत्र से 6 उम्मीदवार उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Updated : 30 Oct 2021 5:09 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top