Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > विधायक गिरीश गौतम होंगे विधानसभा अध्यक्ष, सीएम की उपस्थिति में जमा किया नामांकन

विधायक गिरीश गौतम होंगे विधानसभा अध्यक्ष, सीएम की उपस्थिति में जमा किया नामांकन

विधायक गिरीश गौतम होंगे विधानसभा अध्यक्ष, सीएम की उपस्थिति में जमा किया नामांकन
X

भोपाल। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए गिरीश गौतम के नाम पर मुहर लगा दी है। उन्होंने आज विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

उन्होंने रविवार सुबह 11.00 बजे विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को यह नामांकन सौंपा गया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बता दें कि गिरीश गौतम देवतालाब विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधाक हैं।

बता दें की प्रदेश में पिछले साल मार्च में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सत्ता में आई भाजपा ने विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पेकर) नियुक्त कर दिया। तभी से विधानसभा प्रोटेम स्पीकर के सहारे चल रही है, लेकिन बजट सत्र से पहले विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक गिरीश गौतम का नाम तय हो चुका है।




Updated : 12 Oct 2021 10:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top