Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > कमलनाथ बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने विधानसभा सचिव को भेजा पत्र

कमलनाथ बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने विधानसभा सचिव को भेजा पत्र

कमलनाथ बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने विधानसभा सचिव को भेजा पत्र
X

भोपाल। प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाये गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की कांग्रेस ने कमलनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मध्यप्रदेश विधानसभा सचिव को पत्र भेजा है। प्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद करीब 5 महीने से नेता प्रतिपक्ष का पद खाली था।

कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए लंबे समय से घमासान चल रहा था। नेता प्रतिपक्ष के पद के दिग्विजय समर्थक विधायक डॉ गोविन्द सिंह सहित सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन बड़े दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन किसी भी नाम पर सहमति ना बन पाने के बाद कमलनाथ को ही यह दायित्व सौपा गया है।अब कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।







Updated : 19 Aug 2020 3:11 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top