Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री मिश्रा की कांग्रेस को दो टूक, कहा- विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा

गृहमंत्री मिश्रा की कांग्रेस को दो टूक, कहा- विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा

गृहमंत्री मिश्रा की कांग्रेस को दो टूक, कहा- विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा
X

भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से पहले एक बार फिर विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक पारा बढ़ गया है। कांग्रेस परंपराओं के तहत उपाध्यक्ष पद विपक्ष के पास ही रखने की मांग कर रही है। वहीं अब इस पूरे मामले पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस को दो टूक सुनाई है।

इस बीच विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दो टूक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा का ही बनेगा। पद पर हमारी पार्टी से ही होंगे, जब भी चुनाव होंगे। उन्होंने कांग्रेस की सरकार के समय की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने परंपरा तोड़ी है। पूर्व की कमलनाथ सरकार को नरोत्तम मिश्रा ने अल्पमत की सरकार बताते हुए कहा कि इसलिए भाजपा ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए चुनाव कराया था।

विधानसभा उपाध्यक्ष पद खाली -

बता दें कि प्रदेश में शिवराज सरकार बनने के बाद करीब 2 साल से विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद खाली है। कांग्रेस उपाध्यक्ष पद लेना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि उनकी सरकार के समय भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार खड़ा किया था इसलिए कांग्रेस भी अब उपाध्यक्ष पद अपने पास रखेगी। मौजूदा विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम का भी 1 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इससे पहले 8 माह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा प्रोटेम स्पीकर रहे थे।

Updated : 3 March 2022 1:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top