Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > आप परेशान मत होइये, हर गांव और हर घर की हम चिंता करेंगे : शिवराज सिंह चौहान

आप परेशान मत होइये, हर गांव और हर घर की हम चिंता करेंगे : शिवराज सिंह चौहान

आप परेशान मत होइये, हर गांव और हर घर की हम चिंता करेंगे : शिवराज सिंह चौहान
X

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों शुरू हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गया है। विभिन्न नदियों में आई बाढ़ से राज्य के नौ जिलों के साढ़े चार सौ से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आज सीहोर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शाहगंज का दौरा किया।यहां बाढ़ पीड़ितों से चर्चा करते हुए कहा की आप परेशान मत होइये, हर गांव और हर घर की हम चिंता करेंगे। सबको राहत देने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

सीएम ने अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये। शाहगंज में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीडि़तों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की टीमें बाढ़ में हुए नुकसान का आंकलन कर रही है। सर्वे का काम शुरू हो गया। सबसे पहले गांवों का सर्वे कर घरों की क्षति की राशि ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद फसलों के नुकसान की राहत राशि देने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन आप लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। जब तक सबको राहत नहीं मिल जाएगी, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर बाढ़ के पानी में डूब गए थे, उन्हें आधा क्विंटल गेहूँ, पांच लीटर मिट्टी का तेल तत्काल दिया जाएगा। अन्य सुविधाओं के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं।

Updated : 4 Sep 2020 1:20 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top