Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री यादव ने बारिश से हुए फसल के नुकसान की भरपाई का दिया निर्देश

किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री यादव ने बारिश से हुए फसल के नुकसान की भरपाई का दिया निर्देश

किसानों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री यादव ने बारिश से हुए फसल के नुकसान की भरपाई का दिया निर्देश
X

भोपाल। मप्र के अलग-अलग जिलों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खरीदी केन्द्रों पर गेहूं भीगने के समाचार सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओलावृष्टि और गेहूं खरीदी को लेकर प्रशासन को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई की जाएगी। वे इस मामले को लेकर गंभीर हैं। हमारी सरकार किसानों को मदद के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इस संबंध में चुनाव आयोग को लिखा है। मुआवजा देना होगा तो देंगे। किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए जो भी कदम उठाने होंगे हम उठाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ओलावृष्टि और गेहूं खरीदी को लेकर प्रशासन को निर्देश दिये है। किसी भी जिले में जनहानि, पशुहानि या किसी प्रकार का नुकसान होगा तो सरकार उसके प्रति गंभीर रहेगी। उसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए मुआवजा दिया जाएगा, प्रदेश सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है।

डॉ यादव ने कहा कि गेहूं को कवर्ड परिसर में रखने के निर्देश जारी किये गए हैं। 80% अनाज पहले से कवर्ड परिसर में है, लेकिन जो ओपन में है, उसको भी सुरक्षित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। गेहूं की जो फसल आ रही है, उसकी चमक कमजोर थी। किसी कारण से उनको खरीदने में कठिनाई आ रही थी। वो निर्देश भी स्पष्ट हो गए हैं, किसान को किसी प्रकार का कष्ट न आने दें. किसान के साथ सरकार खड़ी है।

Updated : 13 April 2024 12:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top