Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द हो सकता है ऐलान !

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द हो सकता है ऐलान !

10 उपाध्यक्ष और 10 प्रदेश मंत्री बनाये जा सकते है

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का जल्द हो सकता है ऐलान !
X

भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के जल्द गठन होने की संभावनाएं बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पद संभाले करीब आठ माह का समय बीत चुका है। पद संभालने के बाद कोरोना संकट और उपचुनाव के चलते अब तक अपनी टीम का गठन नहीं कर सके हैं। लेकिन अब उपचुनाव में बड़ी जीत मिलने के बाद नई कार्यकारिणी के ऐलान का रास्ता साफ हो गया है।

सूत्रों की माने तो प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भी अपनी नई टीम के गठन के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वह शीर्ष नेतृत्व से इसे लेकर जल्द चर्चा कर सकते है। बताया जा रहा है की वीडी शर्मा की टीम में करीब 10 उपाध्यक्ष और 10 महामंत्री एवं अन्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में स्थान मिल सकता है। यदि सूत्रों की माने तो शर्मा की इस नई टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। हाल ही में हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले चेहरों को भी शामिल किया जाना तय माना जा रहा है। वहीँ सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं का भी संतुलन बनाये रखने के लिए कार्यकारिणी एवं निगम-मंडलों में स्थान दिया जा सकता है।

गौरतलब है की पिछले पांच साल से भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हुआ है।पिछली कार्यकारिणी का गठन नंदकुमार सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष रहते किया था। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश सिंह ने अपनी टीम का गठन नहीं किया था। अब तक नन्द कुमार सिंह चौहान की टीम ही प्रदेश में भाजपा संगठन का कार्य संभाल रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही है की निकाय चुनावों से पूर्व प्रदेश में भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top