Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय गिरफ्तार, जालसाजी का है आरोप

व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय गिरफ्तार, जालसाजी का है आरोप

व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय गिरफ्तार, जालसाजी का है आरोप
X

भोपाल। प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय को जालसाजी के एक मामले में गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उन्हें लेकर शुक्रवार सुबह भोपाल पहुंची है। पुलिस डॉ. राय को कोर्ट में पेश करेंगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा एवं डाॅ. आनंद राय के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी और एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी। डॉ. आनंद राय ने मरकाम पर मप्र प्राथमिक शिक्षा पात्रता वर्ग-3 के प्रश्नपत्र लीक करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की थी। आनंद राय की इस पोस्ट का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी समर्थन किया था। लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा इस प्रकार से किसी को मोबाइल से मैसेज, फोटो या स्क्रीन शाट नहीं भेजा गया है। शिकायतकर्ताओं द्वारा ऐसा करके यह दर्शाया जा रहा है कि जैसे मेरे द्वारा ही मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक किया गया है। थाने में दर्ज इस मामले की केस डायरी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई थी।

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने डाॅ. राय के अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ नोटिस जारी किया था लेकिन दोनों ही जवाब देने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। डॉ. आनंद राय ने इस केस में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने उनको दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया है।


Updated : 8 April 2022 11:13 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top