Home > लोकसभा चुनाव 2024 > दिग्विजय सिंह ने भरा नामांकन, जालपा माता मंदिर में की पूजा

दिग्विजय सिंह ने भरा नामांकन, जालपा माता मंदिर में की पूजा

राजगढ़ में सात मई को मतदान

दिग्विजय सिंह ने भरा नामांकन, जालपा माता मंदिर में की पूजा
X

राजगढ़। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने आज राजगढ़ सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इससे पहले उन्होंने जालपा माता मंदिर में पूजा की।

दिग्विजय सिंह मंदिर में पूजा के बाद सुबह 11:40 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अमृता राय, राजगढ़ के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित के साथ वकील भी मौजूद रहे।

राजगढ़ में सात मई को मतदान

बता दें कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने पिछले दो चुनावों से लगातार जीत रहे रोडमल नागर को ही तीसरी बार मौका दिया है।दिग्विजय सिंह इस सीट से 1984 और 1991 में लोकसभा चुनाव जीत चुके है। वहीँ उनके भाई लक्ष्मण सिंह 1996, 1998, 1999 में इस सीट से चुनाव जीते थे।

Updated : 19 April 2024 8:07 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top