Home > Lead Story > प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के परिणाम घोषित

प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के परिणाम घोषित

प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के परिणाम घोषित
X

भोपाल। राज्यसभा की तीनों सीटों पर हुए चुनावों का परिणाम घोषित हो गये है। उम्‍मीदों के अनुसार इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 मत मिले है। वही भाजपा के दूसरे प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी को 55 मत और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले है। वही कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी के हिस्से में महज 36 मत आये। दो मत निरस्त हो गए।

विधानसभा में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ था जो दोपहर तक समाप्‍त हो गया। मतदान चलने के बाद शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी। गौरतलब है कि मतदान में कुल 206 विधायकों ने हिस्सा लिया।

Updated : 24 Jun 2020 9:13 AM GMT
Tags:    

Live Updates

  • प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के परिणाम घोषित
    19 Jun 2020 1:39 PM GMT

    प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के परिणाम घोषित

    भोपाल। राज्यसभा की तीनों सीटों पर हुए चुनावों का परिणाम घोषित हो गये  है। उम्‍मीदों के अनुसार इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के दो और कांग्रेस के एक प्रत्याशी को जीत मिली है। भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचित हुए हैं। 

    जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 मत मिले है। वही भाजपा के दूसरे प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी को 55 मत और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले है। वही कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी के हिस्से में महज 36 मत आये। दो मत निरस्त हो गए। 

    विधानसभा में सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ था जो दोपहर तक समाप्‍त हो गया। मतदान चलने के बाद शाम पांच बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी।  गौरतलब है कि मतदान में कुल 206 विधायकों ने हिस्सा लिया।



  • 19 Jun 2020 12:41 PM GMT

    राज्यसभा चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग

    भोपाल। प्रदेश में संपन्न हुए राजयसभा चुनावों से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई।  दोनों दलों द्वारा अपने विधायकों को समझाने और चुनाव की तैयारी कराने के बाद भी क्रॉस वोटिंग का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा विधायक  ने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है। मतदान के बाद उन्होंने संगठन के सामने सफाई देते हुए कहा की गलती से हुई वोटिंग।  


  • राज्यसभा की मतगणना हुई शुरू, परिणाम से पहले कांग्रेस ने मानी हार
    19 Jun 2020 11:54 AM GMT

    राज्यसभा की मतगणना हुई शुरू, परिणाम से पहले कांग्रेस ने मानी हार

    भोपाल। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। विधानसभा प्रमुख सचिव के नेतृत्व में मतगणना की जा रही है। शाम छह बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी ने हार मान ली है।  पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा की हमारी पार्टी एक सीट जीत रही है। अन्य दो सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

    वही पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा की हमने दोनों जिताऊ उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। लेकिन बागी विधायकों के इस्तीफे की वजह से यह स्थिति बनी है। उन्होंने कहा की राज्यसभा की एक सीट पर हमारी जीत पक्की है। साथ ही आगामी विधानसभा उपचुनावों को लेकर दावा किया की उनकी पार्टी सभी सीटों पर जीतेगी। बता दें की आंकड़ों के हिसाब से भाजपा की दो सीटों पर जीत पक्की है। इसी के चलते उत्साही सिंधिया समथकों ने परिणाम से पहले ही कई स्थानों पर बधाई के पोस्टर लगा दिए है।  

  • भाजपा को मिला सपा, बसपा विधायकों का साथ
    19 Jun 2020 9:38 AM GMT

    भाजपा को मिला सपा, बसपा विधायकों का साथ

    भोपाल।  प्रदेश में हो रहें राज्यसभा चुनावों में सपा एवं बसपा विधायकों ने भाजपा के समर्थन में वोट डाला। बसपा, सपा विधायकों का साथ मिलने से जहाँ भाजपा की स्थिति मजबूत हो गई। वही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।  मतदान के बाद बसपा और सपा विधायकों ने कहा की हमने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी है। 

     दोनों दलों के विधायकों ने कहा की कहा कि हम क्षेत्र के विकास के लिए शिवराज सरकार के साथ है। पूर्व सीएम कमलनाथ अपनी सरकार नहीं बचा पाये। अब हम क्षेत्रीय विकास के साथ है जो भाजपा सरकार के साथ है। बसपा विधायक रमाबाई पहले ही कह चुकी है की वह कमलनाथ के साथ थीं, कांग्रेस के साथ नहीं। उन्हें अपने क्षेत्र का विकास करना है।बता दें की राजयसभा के लिये तीन सीटों पर मतदान पूर्ण हो चूका है। शाम छह बजे परिणाम घोषित होंगे।   

  • राज्यसभा के लिए वोटिंग हुई पूरी, विधायक कुणाल ने पीपीई किट पहनकर डाला अंतिम वोट
    19 Jun 2020 9:07 AM GMT

    राज्यसभा के लिए वोटिंग हुई पूरी, विधायक कुणाल ने पीपीई किट पहनकर डाला अंतिम वोट

    भोपाल प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहला मत दिया। इसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने वोट डाला। अंतिम वोट कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने डाला। कोरोना संक्रमण के चलते कुणाल चौधरी ने पीपीई किट पहनकर मतदान किया।  उनका वोट अलग से लिफाफे में रखा गया है। शाम पांच बजे से वोटिंग शुरू होगी। छह बजे तक मतगणना पूरी होने के बाद रिजल्ट घोषित होंगे।

    चुनाव आयोग द्वारा विशेष इंतजाम किये जाने के बाद कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर वोट डालने पहुंचे है।अस्पताल से सीधे एंबुलेंस द्वारा विधायक कुणाल विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विधायक को विशेष निगरानी में रखा गया। उनके मतपत्र को अलग से लिफाफे में रखा गया है।  जिसे सबसे अंत में गिनती में शामिल किया जायेगा।




author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top