Home > Lead Story > उप्र : योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों को मिले मंत्रालय, गृह सहित 34 विभाग मुख्यमंत्री के पास

उप्र : योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों को मिले मंत्रालय, गृह सहित 34 विभाग मुख्यमंत्री के पास

उप्र : योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों को मिले मंत्रालय, गृह सहित 34 विभाग मुख्यमंत्री के पास
X

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, नियुक्ति, कार्मिक, सतर्कता, और राजस्व समेत 34 विभाग अपने पास रखे है। वहीँ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग और केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग सौंपा गया है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री की मंत्रणा से आज रात मंत्रियों के बीच विभागों का कार्यभार सौंपा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा जारी की गई विभागों के बंटवारे की सूची के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जलशक्ति विभाग का दायित्व दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी माने जाने कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग के अलावा ऊर्जा विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री के विभाग -

गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, नियुक्ति, कार्मिक, राजस्व,भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकाल, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी उप्र पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास विभाग।

उप मुख्यमंत्री -

  • केशव प्रसाद मौर्य - ग्राम्य विकास विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण समेत छह विभाग
  • ब्रजेश पाठक - चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य समेत तीन विभाग

कैबिनेट मंत्री -

  • सुरेश कुमार खन्ना - वित्त एवं संसदीय कार्य
  • सूर्य प्रताप शाही - कृषि एवं कृषि शिक्षा
  • स्वतंत्र देव सिंह - जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण
  • बेबी रानी मौर्य - महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
  • लक्ष्मी नारायण चौधरी - गन्ना विकास एवं चीनी मिलें
  • जयवीर सिंह - पर्यटन एवं संस्कृति
  • धर्मपाल सिंह - पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण समेत छह विभाग
  • नन्द गोपाल गुप्ता नंदी - औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन समेत चार विभाग
  • भूपेंद्र सिंह चौधरी - पंचायती राज
  • अनिल राजभर - श्रम एवं सेवा योजन
  • जितिन प्रसाद - लोक निर्माण
  • राकेश सचान - सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा खादी विभाग
  • अरविंद कुमार शर्मा - नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग
  • योगेन्द्र उपाध्याय - उच्च शिक्षा
  • आशीष पटेल - प्राविधिक शिक्षा
  • डॉ संजय निषाद - मत्स्य

स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री

  • नितिन अग्रवाल - आबकारी एवं मद्य निषेध
  • कपिल देव अग्रवाल - व्यवसायी शिक्षा एवं कौशल विकास
  • रविंद्र जायसवाल - स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
  • संदीप सिंह - बेसिक शिक्षा
  • गुलाब देवी - माध्यमिक शिक्षा
  • गिरीश चंद्र यादव - खेल एवं युवा कल्याण
  • धर्मवीर प्रजापति - कारागार एवं होमगार्ड्स
  • असीम अरुण - समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
  • जेपीएस राठौर - सहकारिता
  • दयाशंकर सिंह - परिवहन
  • नरेंद्र कश्यप - पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
  • दिनेश प्रताप सिंह - उद्यान एवं कृषि विपणन
  • अरुण कुमार सक्सेना - वन एवं पर्यावरण
  • दयाशंकर मिश्र दयालु - आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

राज्य मंत्री -

  • मयंकेश्वर सिंह - संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • दिनेश खटीक - जल शक्ति
  • संजीव गोंड - समाज कल्याण
  • बलदेव सिंह ओलख - कृषि एवं कृषि शिक्षा
  • अजीत पाल - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • जसवंत सैनी - संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास
  • रामकेश निषाद - जल शक्ति
  • मनोहर लाल मन्नू कोरी - श्रम एवं सेवायोजन
  • संजय गंगवार - गन्ना विकास एवं चीनी मिल
  • ब्रजेश सिंह - लोक निर्माण
  • केपी मलिक - वन एवं पर्यावरण
  • सुरेश राही - कारागार
  • सोमेन्द्र तोमर - ऊर्जा
  • अनूप प्रधान - राजस्व
  • प्रतिभा शुक्ला - महिला कल्याण, बाल कल्याण एवं पुष्टाहार
  • राकेश राठौर गुरु - नगर विकास
  • रजनी तिवारी - उच्च शिक्षा
  • सतीश शर्मा - खाद्य एवं रसद
  • दानिश आजाद अंसारी - अल्पसंख्याक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
  • विजयलक्ष्मी गौतम - ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण

Updated : 29 March 2022 7:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top