Home > Lead Story > यूक्रेन के चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट से बढ़ा रेडिएशन, खतरे में हजारों जान

यूक्रेन के चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट से बढ़ा रेडिएशन, खतरे में हजारों जान

यूक्रेन के चेरनोबिल न्यूक्लियर प्लांट से बढ़ा रेडिएशन, खतरे में हजारों जान
X

कीव। यूक्रेन में रूस के हमले लगातार दूसरे दिन भी जारी है। रूस ने यूक्रेन हमले तेज कर दिए है। सुबह 7 बजे राजधानी कीव में किए गए बड़े धमाकों से धरती दहल गई। लोग रातभर से घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। वहीँ चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रेडिएशन बढ़ने लगा है। जिससे मानवीय आबादी पर खतरा बढ़ गया है।

रूसी सेना ने कल देर शाम चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र कब्ज़ा कर लिया था। आज सुबह से इसके आसपास किए जा रहे धमाकों की वजह से इस क्षेत्र में रेडिएशन बढ़ गया है। रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन की न्यूक्लियर एजेंसी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चेरनोबेल न्यूक्लियर पावर प्लांट का रेडिएशन लेवल तेजी से बढ़ गया है। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि वे रूसी सेना के उपकरणों के मूवमेंट के बारे में जानकारी देते रहें। इसके साथ ही उन पर पेट्रोल बम फेंकें।

वहीँ यूक्रेनी सेना ने दावा किया की रूसी सेना राजधानी कीव में घुस गई है , रूसी टैंक अब मुख्यालय से महज 4 किमी दूर है। वहीँ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जेलेंस्की ने कहा है की वे रूस से बातचीत करने के लिए तैयार है लेकिन उसे सुरक्षा गारंटी मिलनी चाहिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने इसकी जानकारी दी है।

Updated : 2 March 2022 10:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top