Home > Lead Story > पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव सम्पन्न, कुल 63.44% हुआ मतदान

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव सम्पन्न, कुल 63.44% हुआ मतदान

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव सम्पन्न, कुल 63.44% हुआ मतदान
X

चंडीगढ़। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। शाम 5 बजे तक 63.44% मतदान हुआ है। राज्य के 5 जिले ऐसे रहे हैं, जहां वोटर्स ने मतदान में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इनमें मतदान 60% का आंकड़ा भी नहीं छू सका। हालांकि राज्य में 5 जिले ऐसे भी रहे, जिनमें मतदान 70% के भी पार पहुंच गया।

पंजाब के फाजिल्का तथा जंडियाला गुरु में मशीनों में गड़बड़ी के चलते वोटिंग 30 मिनट देरी से शुरू हुई है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने अपना वोट गांव बादल में डाला। खुली जीपों के शौकीन मनप्रीत सिंह बादल परिवार समेत जीप में सवार होकर बादल गांव पहुंचे जहां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वोट किया।इसी प्रकार जलालाबाद से चुनाव से चुनाव लड़ अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भी परिवार समेत अपने पैतृक गांव में जाकर वोट किया। इसके बाद वह विधानसभा हलका जलालाबाद के लिए रवाना हुए। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सुबह पहले पठानकोट में वोट डाला। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब तथा भदौड़ हलकों से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन उन्होंने परिवार समेत खरड़ हलके में वोट डाला। वोट डालने से पहले चन्नी ने शिव मंदिर में जाकर जलाभिषेक किया और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।

आम आदमी पर्टी के सीएम फेस भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ रह हैं लेकिन उनका वोट मोहाली में है। मान ने परिवार तथा पार्टी प्रत्याशी कुलवंत सिंह के साथ मोहाली के गुरुद्वारा साचा धन्न साहिब जाकर माथा टेका और फिर मोहाली में वोट डाला। बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने अपने हलके फगवाड़ा में ही वोट किया। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी पहले एक घंटे के दौरान वोट डाला। पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला, परगट सिंह समेत कई बडे़ नेता पहले एक घंटे के दौरान अपना-अपना वोट डालकर विधानसभा क्षेत्रों में निकल चुके हैं।

Updated : 22 Feb 2022 8:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top