Home > Lead Story > प्रधानमंत्री ने कहा - दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में श्रीलंका भारत का विशेष और भरोसेमंद साथी

प्रधानमंत्री ने कहा - दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में श्रीलंका भारत का विशेष और भरोसेमंद साथी

प्रधानमंत्री ने कहा - दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में श्रीलंका भारत का विशेष और भरोसेमंद साथी
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से श्रीलंका में भारत की सहायता चल रही राष्ट्रीय आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा का विस्तार किया। यह सेवा अब पूरे श्रीलंका में संचालित होगी। श्रीलंका के जाफना में आयोजित इस कार्यक्रम में वहां के राष्ट्रपति रानिल विक्रमेंसिंघे ने भी भाग लिया।

इस दौरान मोदी ने कहा कि श्रीलंका दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में भारत का विशेष और भरोसेमंद साथी है। उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे समय में भारत हमेशा श्रीलंका के लिए सबसे पहले आगे आएगा। उन्होंने कहा, ''श्रीलंका के साथ हमारा विकास सहयोग वास्तविक प्रगति में साझा प्रगति की हमारी दृष्टि का अनुवाद करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीलंका में राष्ट्रीय आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा विस्तार होने जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत और श्रीलंका की विकास साझेदारी में एक और बड़ी उपलब्धि को चिह्नित करता है। पिछले साल श्रीलंका यात्रा के दौरान उन्होंने वादा किया था कि भारत पूरे श्रीलंका में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा का विस्तार करेगा। उन्हें खुशी है कि भारत ने समय से अपना वादा पूरा कर लिया और सेवा के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई। उल्लेखनीय है कि भारत के सहयोग से आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा श्रीलंका के केवल दो राज्यों में संचालित होती थी।

मोदी ने कहा कि वह श्रीलंका को केवल पड़ोसी के रूप में नहीं बल्कि दक्षिण एशिया और हिंद महासागर में भारत के बेहद विशेष और भरोसेमंद साथी के रूप में देखते हैं। हमारे लोगों को एक दूसरे के साथ लगातार संपर्क में रहना चाहिए। ताकि हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानें और एक दूसरे के और अधिक करीब आएं।

Updated : 21 July 2018 10:07 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top