Home > Lead Story > प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर तंज, कहा- सबसे पुरानी पार्टी के बिना भी विपक्ष संभव

प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर तंज, कहा- सबसे पुरानी पार्टी के बिना भी विपक्ष संभव

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़

प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर तंज, कहा- सबसे पुरानी पार्टी के बिना भी विपक्ष संभव
X

नईदिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के बिना भी भारत में विपक्ष संभव है। कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा की आप पार्टी को बचाना चाहते है तो गांधी परिवार के बाहर से किसी अन्य नेता को कमान सौंपे।

एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में प्रशांत ने कहा की कांग्रेस में अब लोकतंत्र बचा ही नहीं है। एक ट्वीट और कैंडल मार्च के जरिए आप भाजपा को कभी नहीं हरा सकते हैं। उन्होंने साल 2024 के चुनावों के लिए ब्लूप्रिंट पेश करते हुए कहा की आम चुनावों में भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी बनाना देश की सबसे पुरानी पार्टी के बिना भी संभव है। उन्होंने कहा की वर्तमान में भाजपा काफी मजबूत पार्टी है। 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले अपने दम पर एक भी लोकसभा चुनाव में जीत नहीं मिली है। बीते दस साल में कांग्रेस को 90 फीसदी चुनावों में करारी हार मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

प्रधानमंत्री की तारीफ़ -

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा वे सभी की सुनते है। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मोदी जी को पता है आम आदमी की जरुरत क्या है, वे उसी पर काम करते है। उन्होंने कहा की आने वाले समय भारतीय राजनीति भाजपा के आस पास ही घूमेगी।


Updated : 21 Dec 2021 8:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top