Home > Lead Story > हम नई वैक्सीन लाने जा रहे है, जो पूरी दुनिया को उपलब्ध कराएंगे : प्रधानमंत्री

हम नई वैक्सीन लाने जा रहे है, जो पूरी दुनिया को उपलब्ध कराएंगे : प्रधानमंत्री

हम नई वैक्सीन लाने जा रहे है, जो पूरी दुनिया को उपलब्ध कराएंगे : प्रधानमंत्री
X

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के Davos Dialogue को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम और कई वैक्सीन लाने जा रहे हैं, जो पूरी दुनिया को उपलब्ध कराएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कोरोना से लड़ाई में भारत के प्रत्येक व्यक्ति ने धैर्य के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को एक जन आंदोलन में बदल दिया। आज भारत दुनिया के उन देशों में से है जो अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल रहा है।'सर्वे सन्तु निरामयाः' पूरा संसार स्वस्थ रहे। भारत की इस हजारों वर्ष पुरानी प्रार्थना पर चलते हुए संकट के इस समय में भारत ने अपनी वैश्विक जिम्मेदारी को भी शुरू से निभाया है।

जब दुनिया के देशों में एयरस्पेस बंद था तब एक लाख से ज्यादा नागरिकों को उनके देश पहुंचाने के साथ ही भारत ने 150 से ज्यादा देशों को जरूरी दवाईयां भी भेजी। आज भारत कोरोना वैक्सीन दुनिया के अनेक देशों में भेजकर वहां पर वैक्सीनेशन से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करके दूसरे देशों के नागरिकों का जीवन भी बचा रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान अनेक देश परेशान थे कि अपने नागरिकों तक सीधे आर्थिक मदद कैसे पहुंचाएं? आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि इसी दौरान भारत ने 760 मिलियन से ज्यादा लोगों के बैंक खातों में 1.8 ट्रिलियन रुपये से अधिक सीधे ट्रांसफर किए हैं।

Updated : 12 Oct 2021 11:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top