Home > Lead Story > संसद में राहुल बोले - महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या, दोनों सदन स्थगित

संसद में राहुल बोले - महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या, दोनों सदन स्थगित

संसद में राहुल बोले - महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या, दोनों सदन स्थगित
X

दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संसद के दो सदनों में भी महाराष्ट्र का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दे रखा है। इससे पहले इसी संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई।live updates

- महाराष्ट्र के मुद्दे पर विपक्ष के सांसदों द्वारा नारेबाजी के बीच राज्यसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

- विपक्षी नेताओं द्वारा नारेबाजी जारी रखने के बाद लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई।

- लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी नेताओं ने 'संविधान की हत्या बंद करो, बंद करो' के नारे लगाए।

- लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, मैं सदन में एक प्रश्न पूछना चाहता हूं, लेकिन अभी प्रश्न पूछने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि लोकतंत्र की हत्या महाराष्ट्र में की गई है।

- कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र सरकार के गठन के मुद्दे पर संसद परिसर में पार्टी के विरोध का नेतृत्व किया।

- महाराष्ट्र का राजनीतिक ड्रामा अभी तक जारी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने अपने विधायक हयात होटल भेज दिए हैं और पाटीर् ने अपने दोनों विधायकों -दौलत दरोडा और अनिल पाटील- को गुरुग्राम से वापस लाने का दावा किया है। दोनों विधायक रविवार रात मुंबई वापस पहुंच गए। महाविकास अगाड़ी की सभी तीन पार्टियां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एकता बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं।

- गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।

- इसके बाद से शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा अपने अपने विधायकों को मुंबई के अलग अलग होटलों में रखा है । भाजपा की सरकार बनने को लेकर इन तीनों पार्टियों ने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है।

Updated : 25 Nov 2019 6:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Amit Senger

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top