उत्तराखंड: चार घंटे से बंद केदारनाथ यात्रा मार्ग फिर हुआ शुरू
X
रुद्रप्रयाग/वेब डेस्क। करीब चार घंटे से बाधित केदारनाथ यात्रा फिर सुचारु हो गयी है। इसकी जानकारी रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड में स्थित घोड़ा पड़ाव से थोड़ा आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इस कारण कुछ समय के लिए सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को रोका गया था। लेकिन अब उस अवरोध को हटा दिया गया है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मगर अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही मार्ग खोलने के लिए टीम को तत्काल भेज दी गई थी। टीम ने तत्काल कार्य कर पहाड़ी से आये पत्थरों को हटा दिया और यात्रा मार्ग को खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान पर कई बार लैंड स्लाइड की सूचना आई थी। इसको ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दे दिए हैं। वहां तत्काल और फोर्स तैनात हो जाएगी।
Swadesh News
Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you